आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, महिला थाने में शिकायत दर्ज

खगड़िया के एसपी और 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह पर उनकी पत्नी पूजा सिंह ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

सचिवालय की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ)-एक अनु कुमारी ने बताया कि खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने सोमवार देर रात महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अनु कुमारी ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।’’

पूजा सिंह ने कुछ दिन पहले पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति उन्हें उनकी छह वर्षीय बेटी से बात नहीं करने दे रहे।

पूजा सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने 2016 में भानु प्रताप सिंह से शादी की थी। उस समय भानु प्रताप सिंह बेरोजगार थे और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। भानु प्रताप 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

महिला थाने से बाहर आने के बाद पूजा सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह तलाक नहीं चाहती हैं। वह अपने पति और बेटी के साथ नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तलाक नहीं चाहती। मैं अपने पति और बेटी के साथ नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं। यदि वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाने को तैयार हैं, तो मैं अपनी शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हूं।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।