केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिले बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, निवेश, गया में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, निर्यात और डेटा सेंटर परियोजना पर चर्चा की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिले। इस दौरान बिहार में औद्योगिक विकास, निवेश और आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए सार्थक चर्चा हुई। बैठक में निवेशकों को प्रोत्साहन गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), निर्यात प्रोत्साहन, चाय बोर्ड में बिहार की भागीदारी, वाणिज्य मंत्रालय के एकीकृत कार्यालय तथा 100 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Share This Article