नई दिल्ली : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री अंसारी ने उन्हें रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महारैली की सफलता पर बधाई दी। गौरतलब है कि डॉ इरफान अंसारी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को रैली में शामिल कराने के लिए दिल्ली ले गए थे।



