रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि देशभर में SIR के जरिए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के लिए एकपक्षीय कार्य कर वोट चोरी की और मनमाने तरीके से लगभग 13 करोड़ 37 लाख मतदाताओं का नाम वोटर्स लिस्ट से हटा दिया। अब ज्ञानेश के साथ मोदी सरकार की भी उल्टी गिनती शुरु हो गयी है।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक महारैली में देशभर से लाखों लोगों ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और साक्षी बनकर सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान का यह हमेशा से इतिहास रहा है कि जब-जब जन आंदोलन हुआ तब-तब सत्ता परिवर्तन हुआ है।



