Pashchim Singhbhum news: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने घर से मनोहरपुर जा रहा था, तभी NH-320G पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।
घायल युवक की पहचान आनंदपुर के कांडी निवासी सागेन भूईयां के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर सूचना मिलने पर आनंदपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और घायल सागेन को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया गया।



