बोकारो में साधु के भेष में ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, सोने के गहने बरामद

बोकारो में साधु के भेष में महिला से सोने के गहने ठगने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से गहने और पीतल के लॉकेट बरामद हुए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में साधु बनकर महिला से ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैंप टू निवासी बबीता देवी को आशीर्वाद देकर उनकी परेशानियां दूर करने का भरोसा दिलाया था।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी महिला के घर खाना मांगने पहुंचे थे। खाना खाने के दौरान महिला ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद आरोपियों ने चमत्कार दिखाने के नाम पर सोने का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स ले लिए। बदले में महिला को पीतल के 10 लॉकेट साड़ी में बांधकर दिए और शाम पांच बजे के बाद खोलने को कहा। बाद में महिला को ठगी का पता चला और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कांड संख्या 234/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। नगर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम ने दोनों को बालीडीह रेलवे स्टेशन के पास तंबू से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के शम्भु लाठौर (30) और गयालाल लाठौर (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोने के गहने, 40 पीतल के लॉकेट, ताबीज, अंगूठियां और रंगीन पत्थर बरामद किए। डीएसपी ने लोगों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।