ITBP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IPS संजय सिंघल ने संभाला DG का अतिरिक्त प्रभार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने संभाला भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार। मुख्यालय में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को लेकर एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 1993 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय सिंघल ने 1 नवंबर को ITBP के महानिदेशक (DG) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी संजय सिंघल ने नई दिल्ली स्थित ITBP मुख्यालय में औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी ग्रहण की।

पदभार संभालने के बाद संजय सिंघल ने बल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। इस दौरान ITBP के अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) संजय गुंज्याल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत-चीन सीमा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है ITBP

गौरतलब है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शामिल है। ITBP की तैनाती भारत-चीन सीमा पर होती है, जहां जवान बेहद कठिन और ऊंचाई वाले हिमाच्छादित क्षेत्रों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

संजय सिंघल के पास पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। ऐसे में उनके अनुभव से बल के संचालन और रणनीतिक प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।