जानकारी के मुताबिक, तीनों शनिवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए अपने घरों से निकले थे। वे अपने साथ स्कूल बैग भी ले गए थे। बताया गया है कि स्कूल में कक्षाएं पूरी होने के बाद तीनों वहां से निकले, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचे।

इस मामले में हटिया के पटेल नगर निवासी एक छात्रा की मां के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के पिकनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। तीनों के फोटो के आधार पर उनकी पहचान और संभावित आवाजाही का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों को भी बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई है, ताकि किसी दूसरे इलाके में उनके दिखाई देने पर तत्काल जानकारी मिल सके।
मानव तस्करी समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच
पुलिस इस मामले में मानव तस्करी की आशंका समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर तीनों नाबालिगों का पता लगाने में जुटी है। परिजन भी बच्चों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।


