Bihar Crime News: नालंदा से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने से युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि, युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है। युवती का आरोप है कि बर्थडे पार्टी में डांस के नाम पर उसे और उसकी साथी को किराए के मकान में बुलाया गया। जिसके बाद वहां मौजूद सात युवकों में से दो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

Bihar Crime News: बर्थडे पार्टी के नाम पर कमरे में बुलाने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक वहीं किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते है। इन्हीं में से एक का जन्मदिन था। जिसके पार्टी में डांस के लिए इन दोनों युवतियों को बुलाया गया था। जब दोनों युवतियां कमरे में पहुंची तो वह पहले से 6 से 7 युवक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही उसकी साथी वहां से निकल गई थी। जिसके बाद उसे अकेला पाकर दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि, वह आरोपित युवकों को पहले से नहीं जानती थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
Bihar Crime News: वहीं, घटना की सूचना पास के थाना में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और मामले की जांच शुरु कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता की Medical examination कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


