दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर,राजद के अनिल झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को 450 वोट से हराया

दरभंगा स्नातक सीट पर राजद के अनिल झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को 450 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के अनिल झा ने बीजेपी के सर्वेश कुमार को 450 वोट से हरा दिया है। दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद राजद के अनिल झा ने दरभंगा स्नातक सीट पर परचम लहरा दिया।

हालांकि इसके लिए उन्हें 3 दिन तक वोटों की गिनती का इंतजार करना पड़ा। जन सुराज पार्टी के इम्तियाज और छात्र नेता दिलीप कुमार तीसरे और चौथे नंबर पर रहे। बिहार एमएलसी चुनाव की सभी 8 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं।

तिरहुत टीचर और कोसी ग्रेजुएट कुल 2 सीट भाजपा, पटना टीचर और दरभंगा ग्रेजुएट मिलाकर कुल दो सीट राजद, तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक कुल 2 सीट निर्दलीय और 1-1 सीट पटना ग्रेजुएट जदयू एवं दरभंगा टीचर जन सुराज पार्टी ने जीती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।