मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया गयाजी और बैंकॉक के बीच इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया-बैंकॉक के बीच इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की। इससे बिहार में पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास से गयाजी और बैंकॉक के बीच इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नई हवाई सेवा से बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।