मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेजर समारोह का शुभारंभ

बोधगया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गयाजी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बोधगया में BIMCGL और बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेजर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मिले ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से निश्चित ही बिहार के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। निवेश का विश्वास, उद्योगों का विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार, यही है समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत का संकल्प। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवेशकों और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।