भवन निर्माण विभाग का आदेश : अनंत सिंह को सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी, 25 नवंबर से पहले आवास खाली करना होगा

बिहार सरकार ने नीलम देवी का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में मनोनयन रद्द कर दिया है। उन्हें 25 नवंबर से पहले सरकारी आवास खाली करना होगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जारी कार्रवाई के बीच उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को बिहार सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नीलम देवी का ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ के सदस्य पद पर मनोनयन रद्द कर दिया है। उन्हें उप-मंत्री का दर्जा प्राप्त था, जिसके तहत उन्हें पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास, सरकारी गाड़ी और सुरक्षा गार्ड की सुविधा मिली हुई थी। मनोनयन रद्द होने के बाद अब ये सभी सरकारी सुविधाएं उनसे वापस ले ली जाएंगी।नीलम देवी को 25 नवंबर से पहले आवास खाली करना होगा। इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव सह भू संपदा अधिकारी ने सोमवार को उन्हें इस आशय का पत्र जारी किया है।

Share This Article