पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा है कि दरभंगा स्नातक की 27 अक्टूबर से मतगणना हो रही है। 29 अक्टूबर खत्म होने को है। 10 प्रतिशत मत अवैध घोषित करने के बावजूद राजद दरभंगा स्नातक से जीत रही है लेकिन चुनाव आयोग मतगणना में जबरन बीजेपी की जीत खोज रहा है परंतु हम ऐसा होने नहीं देंगे।

राजद कार्यकर्ता मजबूती से काउंटिंग सेंटर पर है। बीते 56 घंटे से चुनाव आयोग बेईमानी की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए जनता अब आर-पार करने के मूड में है।


