जमशेदपुर/चौका: झारखंड में NH-33 पर चौका थाना क्षेत्र के बोरांग टांड़ गांव के पास गुरुवार को तीन भारी वाहनों की टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़ा था। इसी दौरान टाटा से रांची की ओर जा रहा एक बड़ा ट्रक पीछे से आकर उस वाहन से टकरा गया। इसके पीछे आ रहा एक अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर टकरा गया। देखते ही देखते तीनों भारी वाहन आपस में भिड़ गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की विस्तृत जानकारी, घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।


