नई दिल्ली : केरल में विधायकों की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद विधायकों का मासिक वेतन ₹70,000 से बढ़कर ₹98,000 हो जाएगा। यानी करीब 40% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इससे जुड़ा विधेयक विधानसभा में पेश किया जाना है। विधायकों का कहना है कि कार्यालय चलाने और स्टाफ रखने में काफी खर्च होता है।

वहीं, दूसरे राज्यों में विधायकों को मिलने वाले वेतन और भत्तों में बड़ा अंतर है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में विधायकों का मासिक पैकेज करीब ₹2.80 लाख से ₹3 लाख तक, हिमाचल प्रदेश में करीब ₹2.80 लाख और महाराष्ट्र में लगभग ₹2.52 लाख बताया गया है।
उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी वेतन और भत्तों का पैकेज अलग-अलग है। ध्यान रहे कि इन आंकड़ों में मूल वेतन के साथ विभिन्न भत्ते शामिल हो सकते हैं, इसलिए राज्यों के बीच तुलना करते समय भुगतान की मदों को भी देखना जरूरी है।


