नयी दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में आठ में से पांच सीट जीती हैं। अभाविप ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अभाविप के एक बयान के अनुसार, हाल में हुए इस चुनाव में दावा नामग्याल को अध्यक्ष, त्सेरिंग यांगडोल को उपाध्यक्ष, स्टैनज़िन रिग्डोल को महासचिव, राब्सकिट डोलमा को संयुक्त सचिव और तेनज़िन त्सेवांग को खेल सचिव चुना गया।



