Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची में 11 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान?

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची में 11 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान?
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में अब ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।

आसमान साफ रहने से बढ़ेगी रात की ठंड

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में हुए बदलाव के बाद अब राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकांश जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और आसमान साफ रहने के कारण धूप निकलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आसमान साफ रहने पर रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है और ठंड का एहसास बढ़ जाता है।

रांची, मेदिनीनगर और बोकारो में गिरा पारा

पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री, मेदिनीनगर में 2.8 डिग्री और बोकारो में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा। वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।

11 डिग्री से नीचे जा सकता है रांची का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट संभव है। नवंबर के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 30 नवंबर को बादल छाने की संभावना है।

Share This Article