चाईबासा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय सुनील बिरुवा की मौत से गांव में मातम

चाईबासा के तांतनगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय सुनील बिरुवा की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंझारी थाना क्षेत्र के मालिडू टोला सुरासाइ निवासी 26 वर्षीय सुनील बिरुवा तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेडिया सिंदरी गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, सुनील बिरुवा चाईबासा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल तांतनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सुनील की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुनील अपने परिवार के लिए एक अहम सहारा थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह मिलनसार और मेहनती स्वभाव के युवक थे।

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने की मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक सुनील बिरुवा के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी अपील की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।