रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 23 दिसंबर और धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22 दिसंबर को रद्द रहेगी। जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 दिसंबर और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 दिसंबर को नहीं चलेगी।

इसके अलावा कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19 और 23 दिसंबर, जबकि जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 21 दिसंबर और कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 24 दिसंबर को नहीं चलेगी।

वहीं, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर तथा ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
गया होकर बदले हुए रूट से चलेंगी 3 ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, 23 दिसंबर को हावड़ा-शकूरबस्ती पूर्वा एक्सप्रेस और 22 दिसंबर को शकूरबस्ती-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला जाएगा। ये ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया, किऊल, भागलपुर, रामपुरहाट और सैंथिया होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।


