जमशेदपुर : राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए डीसी और एसएसपी ने बुधवार को सोनारी हवाई अड्डे पर सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सोनारी हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। मौके पर संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता, आपसी समन्वय और सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित की जा सकें।



