तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके के बाद अस्पताल में मौत

रामगढ़ के दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार सुमन कुमार महतो की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरही थाना क्षेत्र के तापिन निवासी सुमन कुमार महतो (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सुमन अपनी हीरो डीलक्स बाइक (JH 02 BF 8019) से रामगढ़ के कैथा जा रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज के कट के पास छाई लदे डंपर (JH 02 AG 0115) ने उन्हें टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर और बाइक जब्त कर प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत से परिवार में मातम है। सड़क हादसों से चिंतित ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग प्रशासन से की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।