जमशेदपुर : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मुंडा के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचकर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक-संवेदना भी प्रकट की। संजय सेठ ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।



