रांची : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को शुरू हुआ। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने की मांग करते हुए इसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि यह सत्र राजनीति से प्रेरित है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एसआईआर के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।




