युवाओं के हक और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी भाजपा : आलोक चौरसिया

भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने झारखंड सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं के हक और न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डाल्टनगंज से भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया ने कहा है कि भाजपा युवाओं के हक और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। वे बुधवार को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों के प्रदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार की वादाखिलाफी, युवाओं और छात्रों के साथ किए गए छल,नौकरी के नाम पर धांधली एवं सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध धरना-प्रदर्शन किया। आलोक चौरसिया ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन आज उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा युवाओं के हक और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।