Hazaribagh News: हजारीबाग में शादी के दौरान खूनी खेल! गोलीबारी में एक की मौत

News Aroma Desk
2 Min Read
Hazaribagh News: हजारीबाग में शादी के दौरान खूनी खेल! गोलीबारी में एक की मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Hazaribagh News: जिले के उपकार होटल में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। समारोह के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

संगीत कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात होटल में शादी समारोह के साथ संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शादी में शामिल लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

गोलीबारी में घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विवाद किन लोगों के बीच हुआ और फायरिंग किसने की, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों और स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Share This Article