Ranchi News: हरमू नदी का होगा कायाकल्प, सफाई में उतरे 20 श्रमिक और 3 मशीनें

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: हरमू नदी का होगा कायाकल्प, सफाई में उतरे 20 श्रमिक और 3 मशीनें
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची में प्रकाश पर्व को लेकर रांची नगर निगम द्वारा हरमू नदी तट का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। गुरुनानक स्कूल के पीछे नदी किनारे मुख्य कार्यक्रम को लेकर बोल्डर ब्लॉक लगाकर तरह-तरह के पेंटिंग की गई है। इसके साथ ही नदी तट को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए पौधरोपण भी कराए जाने की तैयारी है। वहीं, अतिरिक्त श्रमिकों और मशीनों को नदी की सफाई के लिए लगाया गया है।

20 श्रमिक, दो पोकलेन मशीन और एक ड्रेन मास्टर मशीन नदी की सफाई में जुटी

इसको लेकर नगर निगम ने बताया कि, हरमू नदी की सफाई को प्राथमिकता देते हुए DAY-NULM टीम को अतिरिक्त श्रमिक लगाने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत फिलहाल 20 श्रमिक नदी साफ करने में लगें हैं। इसके अलावा दो पोकलेन मशीन और एक ड्रेन मास्टर मशीन भी नदी की सफाई में लगाई गई है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव के अनुसार, निगम का उद्देश्य है कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सकें।

Ranchi News: पाइप फटने से हजारों गैलन पानी बर्बाद

दूसरी ओर, बूटी मोड़ के पास पाइप फटने से हजारों गैलन पानी सड़क पर बह गया। जिससे काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया और आम लोगों को वहां से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share This Article