Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत से मिले भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ी, CM ने दी बधाई

News Aroma Desk
1 Min Read
Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत से मिले भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ी, CM ने दी बधाई
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों ने अपने कोच के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ranchi News: मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों की दी बधाई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम द्वारा 2-1 से शानदार जीत दर्ज करने पर सीएम ने सभी खिलाड़ियों और कोच को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

“उनकी जीत पूरे झारखंड के लिए गर्व….”

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनकी जीत पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव की बात है। आगे कहा कि, राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि से राज्य के मान-सम्मान और बढ़ाया है।

Share This Article