रांची : झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए कहा कि मेरे लिए झारखंड और मेरे झारखंडवासियों का हित सर्वोपरि है। इधर, पहले दिन विपक्षी भाजपा के विधायकों ने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के रुख को देखते हुए विधानसभा के विशेष सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।



