गोईलकेरा के परलीपोस में बालू के अवैध स्टॉक पर उठे सवाल, गोईलकेरा थाना प्रभारी से जवाब मांग रहे ग्रामीण

पश्चिमी सिंहभूम के परलीपोस गांव में बड़े पैमाने पर बालू स्टॉक करने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर 40 से 45 ट्रैक्टरों से बालू पहुंचाया जा रहा है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोईलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परलीपोस गांव में बालू के बड़े पैमाने पर स्टॉक किए जाने का मामला अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरोबारी गांव से बालू उठाकर परलीपोस में जमा किया जा रहा है। इस काम में कथित तौर पर दिन-रात करीब 40 से 45 ट्रैक्टर लगाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का परिवहन और स्टॉक किसके संरक्षण में किया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है, तो अब तक इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

इस मामले को लेकर गोईलकेरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी से सीधा सवाल है कि परलीपोस गांव आपके थाना क्षेत्र में आता है। यदि यहां बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक किया जा रहा है, तो अब तक संबंधित स्टॉक स्थल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि बालू स्टॉक यार्ड और वाहनों को पकड़ने का अधिकार खनन विभाग के पास है। यदि ऐसा है, तो फिर सवाल उठता है कि बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने की कार्रवाई पुलिस किस अधिकार के तहत करती है? क्या पुलिस को अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है?

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।