असम में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डा बनेगा

असम के कछार जिले में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डा बनेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कछार जिले के डोलू में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे संपर्क सुविधा बेहतर होगी और पूर्वोत्तर के ताजा कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार खुलेंगे। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सिलचर के पास प्रस्तावित इस हवाई अड्डे पर 2,705 मीटर लंबा रनवे होगाो और यहां हर साल 10.1 लाख यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। उन्होंने कहा, ” 2,705 मीटर लंबे रनवे और सालाना 10 लाख से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ यह हवाई अड्डा बड़े विमानों के संचालन में सक्षम होगा। इससे संपर्क सुविधा मजबूत होगी और पूर्वोत्तर के ताजा कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार खुलेंगे।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।