रांची : झारखंड विधानसभा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रोकने की मांग करते हुए बुधवार को इसके खिलाफ ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया।

यह प्रस्ताव अब केंद्र सरकार और अन्य सक्षम प्राधिकारों को भेजा जाएगा। इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से परामर्श कर नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की मांग की गई है।



