नई दिल्ली: ‘हार्डन्यूज’ के संपादक संजय कपूर को 2026-27 के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष फिर से चुना गया है। गिल्ड की चुनाव समिति ने यह घोषणा की। कपूर पहली बार पिछले साल नवंबर में अनंतनाथ की जगह गिल्ड के अध्यक्ष बने थे। द हिंदू बिजनेस लाइन के पूर्व संपादक राघवन श्रीनिवासन और थंबप्रिंट एनई की प्रधान संपादक टेरेसा रहमान को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की 22 नवंबर को हुई वार्षिक आम बैठक में क्रमशः गिल्ड का निर्विरोध महासचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया है।



