बिहार में ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू, पेपरलेस हो जायेगी मंत्रिमंडल की बैठक

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू कर दी है। अब मंत्रिमंडल की बैठकें पेपरलेस होंगी और एजेंडा, प्रस्ताव व दस्तावेज डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बुधवार को ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू कर दी। इससे मंत्रिमंडल की बैठक पेपरलेस हो जायेगी। वहीं, कैबिनेट के एजेंडे, प्रस्ताव और अन्य संबंधित दस्तावेजों के लिए कागजी फाइल पर निर्भर नहीं रहना होगा।

यह बैठक से पूर्व डिजिटल माध्यम, जैसे- टैबलेट, लैपटॉप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ई कैबिनेट की व्यवस्था राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) के सहयोग से की गयी है। इस व्यवस्था के लिए 2 करोड़, 75 लाख रुपये खर्च की मंजूरी 2 सितंबर को दी गयी थी। इससे निर्णयों के प्रबंधन में तेजी और पारदर्शिता आयेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।