भुवनेश्वर : ओडिशा का दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को दिल्ली लौट गयीं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ब्रज मोहन राम ने उन्हें विदाई दी। अपने दो दिवसीय दौरे में राष्ट्रपति ने कटक में आयोजित बालि जतरा तथा नेशनल साइंटिफिक कन्वेंशन में हिस्सा लिया था। बालि जतरा कार्यक्रम ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।



