Jamshedpur: सुबोध पात्रो के परिजनों की मांगों पर बनी सहमति, स्थायी नौकरी समेत सभी मांगें पूरी

News Aroma Desk
1 Min Read
Jamshedpur: सुबोध पात्रो के परिजनों की मांगों पर बनी सहमति, स्थायी नौकरी समेत सभी मांगें पूरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कर्मी स्वर्गीय सुबोध पात्रो के परिजनों की स्थायी नौकरी समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर चल रही पहल आखिरकार सफल रही। आज कंपनी प्रबंधन, जिला प्रशासन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुई वार्ता में परिजनों की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी।

परिजनों की मांगें स्वीकार

इस वार्ता के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की उपस्थिति में मामले को लेकर सकारात्मक पहल की गई। इसके बाद परिजनों की मांगों को स्वीकार कर लिया गया।

Share This Article