गिरिडीह: 2 दिसंबर को CM हेमंत सोरेन के संभावित दौरे की तैयारी तेज, झंडा मैदान में लगेगा विकास मेला

गिरिडीह के झंडा मैदान में 2 दिसंबर को CM हेमंत सोरेन के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, लगेगा विकास मेला, 15 विभागों के स्टॉल और परिसंपत्तियों का होगा वितरण।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित गिरिडीह दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 2 दिसंबर को शहर के झंडा मैदान में परिसंपत्ति वितरण-सह-विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करें।

विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन

प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत चयनित पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

15 विभागों के लगेंगे स्टॉल

विकास मेले में लोगों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी देने के लिए 15 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे।

इनमें कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्योग, मत्स्य, समाज कल्याण, परिवहन और पेयजल समेत अन्य विभाग शामिल होंगे। स्टॉल के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

DC ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

समीक्षा बैठक में उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, स्टॉल निर्माण और लाभुकों की सूची तैयार करने समेत सभी आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

फिलहाल मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटा है। 2 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस विकास मेले के जरिए जिले में विकास योजनाओं को गति देने और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।