देवघर जा रही कार पलटी , नवदंपती समेत चार लोग घायल

देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे नवदंपती की कार जामताड़ा में पलट गई। हादसे में परिवार के चार लोग घायल हुए, नवविवाहिता को गंभीर चोट आई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : मिहिजाम थाना क्षेत्र में बेवा के पास शुक्रवार सुबह कार पलट गई। हादसे में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे नवदंपती सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी शंभू बरनवाल (56), उनकी पत्नी ज्योति बरनवाल (50), उनका पुत्र और नवविवाहिता बहू नंदिनी बरनवाल (28) कार से देवघर जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों की शादी महज दो दिन पहले हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रास्ते में शंभू बरनवाल के पुत्र को अचानक झपकी आ गई। इससे कार पर उसका नियंत्रण हट गया और वाहन पलट गया। हादसे में नंदिनी बरनवाल के माथे पर गंभीर चोट आई। उनके सिर में कई टांके लगाने पड़े। शंभू बरनवाल ने सीने में दर्द की शिकायत की है। ज्योति बरनवाल भी घायल हुई हैं। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर पर परिजन भी शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।