
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी रीफ़िल की बुकिंग टाइमलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे नए दावों को ख़ारिज किया है। मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ में कहा, “सरकार के ध्यान में आया है कि कुछ ख़बरों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एलपीजी रीफ़िल बुकिंग की नई टाइमलाइन तय की गई है, पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन-पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन। जबकि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।” मंत्रालय ने आगे बताया, “रीफ़िल बुकिंग की पुरानी टाइमलाइन ही लागू है और वही जारी रहेगी। शहरी इलाक़ों में 25 दिन और ग्रामीण इलाक़ों में 45 दिन।
