पश्चिम एशियाई क्षेत्र से 4.26 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं: विदेश मंत्रालय

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने तेजी से राहत अभियान चलाकर लाखों यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, जबकि ईरान से छात्रों समेत भारतीयों को भी निकाला गया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, तेहरान स्थित दूतावास की सहायता से 717 छात्रों समेत कुल 1,043 भारतीय नागरिकों को ईरान से बाहर निकाला जा चुका है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी वार्ता में, विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा कि समग्र उड़ान स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से लगभग 4.26 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।