हजारीबाग घटना पर कांग्रेस सख्त: दुष्कर्म व हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग

हजारीबाग में मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या से मचा आक्रोश, कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई, SIT जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress strict on Hazaribagh Incident : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

इस जघन्य अपराध को लेकर जहां आमजन में आक्रोश है, वहीं राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है।

इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता जताते हुए राज्य सरकार से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य की हर बेटी की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और विष्णुगढ़ की यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार इस मामले को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे मामले में सरकार को रचनात्मक सहयोग देने की बात भी कही है।

प्रदेश कांग्रेस ने अपनी मांगों में कहा है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जांच प्रक्रिया को तेज किया जाए और निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन पर विचार किया जाए।

इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, मनोवैज्ञानिक सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की गई है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि न्याय प्रक्रिया को गति देने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाए जाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय सुनिश्चित होने तक पार्टी हर संभव सहयोग करेगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज, प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर काम करना होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।