हटिया रेलवे स्टेशन गांजा कांड: आरोपी मो. फिरोज को जमानत देने से कोर्ट का इनकार

हटिया रेलवे स्टेशन गांजा कांड में आरोपी मो. फिरोज को नहीं मिली राहत, एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत खारिज कर गंभीरता देखते हुए न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hatia Railway Station Ganja Scandal : रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामदगी से जुड़े मामले में जेल में बंद आरोपी मो. फिरोज को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। एनडीपीएस की विशेष अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता और बरामद मादक पदार्थ की मात्रा को ध्यान में रखते हुए जमानत देने से इनकार किया। आरोपी 9 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

यह मामला रेल हटिया थाना कांड संख्या 24/25 (एन) से संबंधित है। 8 दिसंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 13 किलो गांजा बरामद हुआ था, जबकि कुल बरामदगी लगभग 23 किलो बताई गई है।

फिलहाल मामले की सुनवाई आगे जारी है और आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।