झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज मजबूती से उठाने की रही है : हेमंत सोरेन

डिब्रूगढ़ में हेमंत सोरेन की झामुमो नेताओं संग बैठक, आदिवासी और वंचितों की आवाज मजबूत करने पर जोर, असम चुनाव के लिए रणनीति तैयार, 21 उम्मीदवार मैदान में

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Said: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में हेमंत ने कहा कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।

Hemant Soren Said

यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है। सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे।

बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय समेत पार्टी के कई नेता असम में कैंप कर रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।