शराब घोटाला व आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को बड़ी राहत, मिली डिफॉल्ट बेल

झारखंड शराब घोटाले में निलंबित IAS विनय चौबे को बड़ी राहत, एसीबी समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी, कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल दी, मामले में गंभीर आरोप बरकरार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: निलंबित IAS विनय चौबे को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सोमवार को बड़ी राहत मिली। रांची स्थित एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने उनकी डिफॉल्ट बेल याचिका स्वीकार कर ली। दरअसल, विनय चौबे की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि जांच एजेंसी तय समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी। कानून के अनुसार ऐसी स्थिति में आरोपी को डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिल जाता है। अदालत ने इसी आधार पर उनकी याचिका मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

गंभीर आरोपों से घिरे हैं विनय चौबे

विनय चौबे पर पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के साथ-साथ झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब नीति लागू करने के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कर रही है और इसे राज्य के बड़े घोटालों में गिना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।