भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने किया रुस के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली में रूसी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने और व्यापार, शिक्षा व तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को रुस के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्वागत किया। श्री दुबे भारत रुस संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग, आर्थिक साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। स्वागत के दौरान डॉ. दुबे ने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया और इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी भारत की मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा जताई। इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें व्यापार, शिक्षा और तकनीकी सहयोग प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। माना जा रहा है कि इस तरह की मुलाकातें आने वाले समय में भारत-रूस संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।