सुबह 6 बजे आया ईमेल और खत्म हो गई नौकरी! न किसी की परफॉर्मेंस देखी न दी कोई सूचना, Oracle की छंटनी से सदमे में कर्मचारी

Oracle में 30 हजार कर्मचारियों की अचानक छंटनी, सुबह ईमेल से मिली नौकरी खत्म होने की खबर, भारत के पुणे-हैदराबाद में भी असर, कर्मचारियों में चिंता और भावनात्मक माहौल।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : हजारों कर्मचारियों के लिए मंगलवार की सुबह किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। Oracle Corporation में काम करने वाले कर्मचारियों को अचानक एक ईमेल मिला, जिसमें उनकी नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई थी। सुबह करीब 6 बजे भेजे गए इस मेल ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि पहले से किसी तरह की छंटनी की कोई सूचना नहीं थी। रिपोर्ट्स और कर्मचारियों के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 30,000 कर्मचारियों को इस छंटनी का सामना करना पड़ा है, जो कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 18% है। यह कटौती कंपनी के कई बड़े विभागों ओरेकल हेल्थ, सेल्स, क्लाउड, कस्टमर सक्सेस और नेटसूट में की गई है। भारत में भी इसका असर काफी गहरा दिखा। पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में कई कर्मचारी अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक हो गए।

ऑफिस पहुंचा तो बंद था एक्सेस

पुणे के एक वरिष्ठ आईटी इंजीनियर, जो पिछले 12 साल से कंपनी में काम कर रहे थे, ने बताया कि वे हर दिन की तरह सुबह लॉग-इन करने पहुंचे। लेकिन उनका सिस्टम एक्सेस पहले ही बंद हो चुका था। थोड़ी देर बाद उन्हें ईमेल मिला, जिसमें नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सीनियर पोजिशन पर होने के बावजूद न तो किसी अधिकारी ने और न ही एचआर ने पहले कोई संकेत दिया। “हम तो अगले दिन के काम की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन एक मेल ने सब बदल दिया। हालांकि कंपनी ने मुआवजे के तौर पर चालू महीने का वेतन, दो महीने की अतिरिक्त सैलरी और बची हुई छुट्टियों का भुगतान देने की बात कही है।

‘होम लोन लिया, अब EMI की चिंता’

पुणे के ही एक अन्य कर्मचारी, जिन्होंने करीब 7 साल पहले Oracle जॉइन किया था, ने बताया कि उन्होंने हाल ही में होम लोन लेकर फ्लैट खरीदा है। अब नौकरी जाने के बाद EMI चुकाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा, “घर की किश्तें चल रही हैं, बेटे का नया स्कूल सेशन शुरू होने वाला है। अब समझ नहीं आ रहा कि खर्च कैसे संभालेंगे। फिलहाल वे नई नौकरी की तलाश में जुटे हैं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।