आदिवासी समाज के शोषकों को एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में झामुमो उम्मीदवार प्रीति बारला के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया, शोषित और आदिवासी समाज को सबक सिखाने का संदेश।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रीति बारला के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजबत विधानसभा क्षेत्र से झामुमो उम्मीदवार प्रीति बारला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि असम के लाखों शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के लोगों ने वर्षों से उनके ऊपर शोषण और अत्याचार करने वाली सरकारों को इस चुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है। असम के शोषित, वंचित और आदिवासी समाज की संख्या 70-80 लाख से अधिक है, मगर इनकी आवाज को यहां की सरकारों द्वारा हमेशा नजरअंदाज किया गया। अब समय आ गया है, एकजुट होकर इन शोषकों को मुंह तोड़ जवाब देने का। 9 अप्रैल के दिन मजबत विधानसभा की जनता तीर-धनुष पर अपनी बेटी प्रीति बारला को आशीर्वाद देकर अपनी एकजुटता का संदेश देने वाली है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।