
रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां मौलाना आज़ाद कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवक की मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है, और मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
