
Jharkhand High Court : रांची से TGT यानी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखण्ड उच्च न्यायालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं।
न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह कमेटी TGT नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी।
अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि चार सप्ताह के भीतर कमेटी के चेयरमैन को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जांच कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कमेटी को तीन महीने के अंदर अपनी पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा, 1 सितंबर 2025 के पूर्व आदेश को भी यथावत बनाए रखा गया है।
हाईकोर्ट की इस सख्ती के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

