निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी रोक, जिला स्तर पर शुल्क समिति गठित

रांची में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय शुल्क समिति गठित की है, जो फीस निर्धारण और बढ़ोतरी की निगरानी करेगी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

School Fee Transparency : राजधानी रांची में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि में मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर शुल्क निर्धारण समिति का गठन किया गया है, जो फीस से जुड़े मामलों की निगरानी करेगी।

इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने 13 अप्रैल को निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक बुलाई है। यह बैठक आर्यभट्ट सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित होगी।

बैठक में शुल्क समिति के गठन, उसकी कार्यप्रणाली तथा स्कूलों द्वारा फीस निर्धारण की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही सूचना के अधिकार कानून के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में निजी स्कूलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब स्कूलों को फीस वृद्धि के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। शुल्क समिति के दिशा-निर्देशों के तहत केवल 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ोतरी की अनुमति दी जाएगी। इससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से मनमानी फीस वृद्धि को लेकर शिकायत करते रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पहल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।